CADS-500

चर्चा में क्यों: आगरा के हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) ने 18 दिसंबर, 2021 को 500 किलोग्राम क्षमता (सीएडीएस-500) के कंट्रोल्ड एरियल डिलीवरी सिस्टम का हवाई प्रदर्शन किया।

सीएडीएस-500 का उपयोग रैम एयर पैराशूट के जरिये निर्धारित स्थान पर 500 किलोग्राम तक के पेलोड की सटीक डिलीवरी के लिए किया जाता है।

यह अपनी उड़ान के दौरान सभी आवश्यक जानकारी और सटीक नेविगेशन के लिए ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का उपयोग करता है।

यह, अपनी ऑनबोर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स के द्वारा निर्धारित लक्ष्य स्थल की ओर अपने उड़ान पथ को स्वायत्त रूप से संचालित करता है।

परीक्षण के दौरान इसे एएन-32 विमान से पैरा-ड्रॉपकिया गया था और फिर स्वायत्त मोड में पूर्वनिर्धारित लैंडिंग बिंदु पर ले जाया गया। इस परीक्षण के दौरान भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के ग्यारह पैराट्रूपर्स ने हवा में सीएडीएस-500 का पीछा किया और एक साथ नीचे उतरे

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

प्रातिक्रिया दे

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading