agni prime missileagni prime missile

चर्चा में क्यों: 18 दिसम्बर, 2021 को, डीआरडीओ ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया है। यह अग्नि सीरीज की नए जनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच है।

अग्नि- प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि सीरीज की छठी मिसाइल है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है। यह एक कनस्तरीकृत (Canisterised) मिसाइल है, जिसे सड़क और रेल प्लेटफॉर्मों से आसानी से लॉन्च किया जा सकता है।

ध्यातव्य है कि अग्नि-1 मिसाइल एक चरण की मिसाइल है, जबकि अग्नि प्राइम दो चरणों वाली मिसाइल है, इसका वजन इसके पिछले संस्करण की तुलना में कम है। यह 4000 किमी की रेंज वाली अग्नि-4 और 5000 किमी की रेंज वाली अग्नि-5 की तुलना में वजन में हल्की है।

विदित है कि भारत ने एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के अंतर्गत मिसाइलों की अग्नि एवं अन्य श्रृंखलाओं का परीक्षण शुरू किया था।

मिसाइलअग्नि-Iअग्नि-IIअग्नि-IIIअग्नि-IVअग्नि-V
रेंज (किमी.)7002,000-25002500-3000> 3500> 5000

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading