high angle view of a manJames Webb Space Telescope

चर्चा में क्यों: जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा टेलीस्कोप है, यह 22 दिसंबर को प्रक्षेपित किया जाना था जिसे नासा ने अब टाल दिया है।

इस टेलीस्कोप को फ्रेंच गुयाना से यूरोपियन एरियन-5 रॉकेट ई.एस.ए से लॉन्च किया जाएगा। इस विशाल इन्फ्रारेड टेलीस्कोप के द्वारा ब्रह्मांड के इतिहास को जानने में सहायता मिलेगी जिसमें बिग बैंग, सौर प्रणालियों का निर्माण आदि शामिल है।

जेम्स वेब में ब्रह्मांड की गहराइयों में झांकने के लिए विशाल दर्पण लगाया गया है। जहां हब्बल टेलीस्कोप के प्राइमरी दर्पण की चौड़ाई 2.5 मीटर है, वहीं जेम्स वेब में 6.5 मीटर है

इस स्पेस टेलीस्कोप को पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर पृथ्वी-सूर्य लेगरेंज़ बिंदु 2 (Earth-Sun Lagrange Point 2) पर स्थापित किया जाएगा।

जैसे-जैसे पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करेगी, वैसे-वैसे यह टेलीस्कोप उसके साथ सूर्य की परिक्रमा करेगा और पृथ्वी और सूर्य के सापेक्ष एक ही स्थान पर स्थिर बना रहेगा।

विदित है कि हब्बल स्पेस टेलीस्कोप को 1990 में निम्न भू-कक्षा (Low Earth Orbit) में स्थापित किया गया था, जिसने अब तक 1.4 मिलियन से भी अधिक अवलोकन किये हैं।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading