हाल ही में कर्नाटक के कोडागु जिले के सोमवारपेट तालुक में स्थित एक गांव गारवले से ‘लिगडस गारवले’ (Ligdus Garvale) नामक एक नई मकड़ी की प्रजाति का दस्तावेजीकरण किया गया है।
लिगडस गारवाले के बारे में:
यह जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति है ।
यह कर्नाटक के कोडागु जिले के गारवले गांव से खोजी गई है, जो कृषि वानिकी से घिरा हुआ है, जहाँ काली मिर्च और धान के खेतों के साथ-साथ कॉफी के बागान प्रमुख हैं।
यह 129 वर्षों में लिगडस जीनस का केवल दूसरा दर्ज उदाहरण है। इससे पूर्व लिगडस चेलिफ़र को 1895 में म्यांमार में खोजा गया था।
जंपिंग स्पाइडर क्या हैं?
जंपिंग स्पाइडर मकड़ियों का सबसे बड़ा परिवार है, जिसमें 6,380 से अधिक प्रजातियाँ (परिवार साल्टिसिडे) हैं। ये अपने शिकार पर कूदने और झपटने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
ये उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं , लेकिन कुछ उत्तरी और यहां तक कि आर्कटिक क्षेत्रों में भी रहते हैं।