दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी चीजें हैं जिसे देख वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसी ही एक चीज है अल नसला की चट्टान

रॉक ऑफ अल नसला के नाम से मशहूर इस विशालकाय चट्टान को देखने पर ऐसा लगता है जैसे किसी ने केक की तरह इसे बीच से काट दिया हो। अल नस्ला रॉक फॉर्मेशन अल-उला गवर्नरेट के तयामा ओएसिस में स्थित है।

इस चट्टान को देखने के लिए दुनियाभर से लोग सऊदी अरब आते हैं। कई इसे चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ ने तो यहां तक दावा कर दिया कि एलियंस ने अपनी लेजर नकनीक से चट्टान को दो टुकड़ों में काट दिया है।

लेकिन इस चट्टान को लेकर विशेषज्ञों की राय कुछ और ही है। एक्सपर्ट्स का मामना है कि चट्टान का यू दो टुकड़ों में बंटना एक प्रकार के अपक्षय (freeze-thaw weathering) का नतीजा हो सकता है।

क्या है freeze-thaw weathering ?

वैज्ञानिकों के अनुसार इस प्रक्रिया में चट्टान की दरार के बीच पानी की बूंदें चली जाती हैं। पानी तापमान में गिरावट के कारण जम जाती हैं। इससे चट्टान के बीच फैलाव होता है। यह प्रक्रिया हजारों वर्षों का समय ले सकती है। अल नसला की चट्टान के अलग होने की भी यही वजह हो सकती है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading