हाल ही में, ओडिशा सरकार ने मयूरभंज में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के निकट दुनिया की पहली मेलानिस्टिक टाइगर सफारी पहल की घोषणा की है।

मेलानिस्टिक टाइगर सफारी विश्व स्तर पर अपनी तरह की पहली पहल होगी।

सफारी स्थल, मयूरभंज जिले में बारीपदा के पास और सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से लगभग 15 किमी दूर स्थित है, जो 200 हेक्टेयर से अधिक में फैला होगा।

सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में मेलानिस्टिक बाघ

2018 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा जारी अंतिम अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व दुनिया भर में मेलेनिस्टिक बाघों के लिए एकमात्र निवास स्थान है।

2022 में जारी अखिल भारतीय बाघ अनुमान से पता चला कि सिमिलिपाल में दर्ज 16 बाघों में से 10 में मेलेनिस्टिक विशेषताएं प्रदर्शित हुईं।

मेलानिस्टिक बाघ अपनी गहरी और घनी धारियों के लिए जाने जाते हैं जो कथित तौर पर केवल सिमलीपाल टाइगर रिजर्व में पाए जाते हैं।

प्रश्न. हाल ही में, गोल्डेन टाइगर को कहाँ देखा गया है?
A. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
B. पेंच राष्ट्रीय उद्यान
C. कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
D. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर- C. कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading