इस योजना के तहत एक करोड़ आवासीय घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किया जाएगा।
इस योजना से गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली बिल को कम करने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य भी प्राप्त होगा।
दिसंबर, 2023 तक भारत में सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता लगभग 73.31 गीगावॉट तथा छत पर सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता लगभग 11.08 गीगावॉट है।
कुल सौर क्षमता में राजस्थान 18.7 गीगावॉट के साथ शीर्ष पर है। गुजरात 10.5 गीगावॉट के साथ दूसरे स्थान पर है।
छत पर सौर क्षमता में गुजरात 2.8 गीगावॉट के साथ प्रथम तथा महाराष्ट्र 1.7 गीगावॉट के साथ द्वितीय स्थान पर है।