सोमालीलैंड के राष्ट्रपति म्यूज़ बिही आब्दी और इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद ने 1 जनवरी, 2024 को इथियोपिया के अदीस अबाबा में सोमालीलैंड बंदरगाह के उपयोग हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।
यह समझौता इथियोपिया के लिए वाणिज्यिक समुद्री संचालन को आसान कर देगा, जिससे उसे अदन की खाड़ी में स्थित बरबेरा (Berbera) बंदरगाह तक पहुंच मिल जाएगी।
स्थलआबद्ध देश इथियोपिया अपने अधिकांश समुद्री व्यापार के लिए वर्तमान में पड़ोसी देश जिबूती पर निर्भर है।
1991 में सोमालिया से स्वायत्तता की घोषणा के बावजूद सोमालीलैंड को व्यापक अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है। सोमालिया के अनुसार सोमालीलैंड उसके क्षेत्र का हिस्सा है।