1. सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना किस राज्य में की जायेगी?
A. आंध्र प्रदेश
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. केरल
उत्तर: (B) राज्यसभा ने 13 दिसंबर, 2023 को तेलंगाना राज्य के मुलुगु में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन), विधेयक, 2023 पारित कर दिया है।
2.इंडियन टेंट टर्टल स्थानिक प्रजाति है:
A. नेपाल
B. म्यांमार
C. पाकिस्तान
D. श्रीलंका
उत्तर: (A) इंडियन टेंट टर्टल वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 के तहत एक संरक्षित प्रजाति है। यह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाई जाती है, जो इंडियन रूफ्ड टर्टल के समान दिखता है। हाल ही में, राजस्व खुफिया निदेशालय ने लखनऊ में 436 इंडियन टेंट टर्टल के तस्करी को रोकने का सफल प्रयास किया।
3.किस देश में ‘तिरुवल्लुवर’ को समर्पित एक प्रतिमा का अनावरण किया गया?
A. इटली
B. फ्रांस
C. यूएसए
D. जापान
उत्तर: (B) हाल ही में, तिरुवल्लुवर को समर्पित एक प्रतिमा का फ्रांसीसी शहर सेर्गी में अनावरण किया गया। तिरुवल्लुवर एक प्रसिद्ध भारतीय कवि और दार्शनिक, ‘थिरुक्कुसंगा’ (थिरुक्कुरल) के लेखक थे। इन्हें आमतौर पर ‘वल्लुवर’ के नाम से जाना जाता है।
4.किस ब्रिटिश भारतीय संगीतकार को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल में शामिल किया गया है?
A. अमिताभ घोष
B. किरण देसाई
C. सलमान रुश्दी
D. नितिन साहनी
उत्तर: (D) ब्रिटिश-भारतीय संगीतकार नितिन साहनी को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल के सदस्य के रूप में घोषित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार है।
5.हाल ही में व्यास सम्मान, 2023 के लिए किसे चुना गया है?
A. यशपाल
B. पुष्पा भारती
C. ज्ञान चतुर्वेदी
D. असगर वजाहत
उत्तर: (B) प्रसिद्ध हिंदी लेखिका पुष्पा भारती के 2016 के संस्मरण, ‘यादें, यादें और यादें’ को 33वें व्यास सम्मान, 2023 के लिए चुना गया है।
करेंट अफेयर्स पर आधारित अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का QuizHat ऐप पर अभ्यास करें और विस्तृत उत्तर व्याख्या देखें। ऐप लिंक…
