पुरातत्वविदों ने तमिलनाडु के पुदुकोट्टई (Pudukottai) जिले के संगमकालीन स्थल पोरपनाइकोट्टई (Porpanaikottai) में एक गोलाकार ईंट संरचना के एक हिस्से का पता लगाया है। ऐसा माना जा रहा है कि यहाँ संगम युग का किला मौजूद था।
- इस स्थल पर 355 से अधिक प्राचीन वस्तुएँ मिली हैं, जिनमें एक सोने की नथ, टोंटियाँ, कांच की चूड़ियों और मोतियों के टुकड़े, हरे पत्थर, एक टेराकोटा लैंप, एक सिक्का आदि प्रमुख है।
- मृदभांड के टुकड़े भी पाए गए हैं, जिनमें चमकते हुए मृदभांड, काले मृदभांड, काले और लाल मृदभांड, छिद्रित मृदभांड और रूलेटेड मृदभांड शामिल हैं।
- पुडुकोट्टई शहर के पूर्व में लगभग 6.5 किमी दूर स्थित पोरपनाइकोट्टई उन स्थलों में से एक है जहां लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (LIDAR) नामक रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग करके किए गए अध्ययन के बाद पुरातत्व विभाग ने इस वर्ष खुदाई शुरू की है।