खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 25 मई से 3 जून तक उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।
- ये खेल प्रतियोगिताएं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की जाएगी।
- इन खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4750 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं, जो 21 प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
- इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (लखनऊ) में किया गया है, जबकि इसका समापन समारोह तीन जून को वाराणसी में होगा।
- इस संस्करण का शुभंकर जीतू, उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारहसिंघा को बनाया गया है।
