Skyline of bank buildings

हाल ही में, रोसबैंक, टिंकॉफ बैंक, सेंट्रो क्रेडिट बैंक और क्रेडिट बैंक ऑफ़ मॉस्को सहित 20 रूसी बैंकों ने भारत में भागीदार बैंकों के साथ विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते (Special Rupee Vostro Accounts : SRVA) खोले हैं।

वोस्ट्रो खाता घरेलू मुद्रा में खोला गए एक खाता है जिसे घरेलू बैंक विदेशी बैंकों के लिए रखता है।

वोस्ट्रो एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है “आपका” (your), अर्थात् ‘आपका पैसा जो हमारे बैंक में जमा है।’

यह घरेलू बैंकों को विदेशी वित्तीय बाजारों तक व्यापक पहुंच प्राप्त करने में मदद करता है और विदेशों में भौतिक रूप से उपस्थित हुए बिना अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों की सेवा करता है।

यह व्यवस्था विदेशी मुद्रा रखने की आवश्यकता और विदेशी मुद्राओं पर निर्भरता को भी कम करता है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading