rhinoceros on a fieldPhoto by Luke Seago on <a href="https://www.pexels.com/photo/rhinoceros-on-a-field-12567679/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

1977 के पश्चात् पहली बार 2022 में असम में गैंडों के अवैध शिकार की कोई भी घटना दर्ज नहीं हुई है।

ग्रेटर वन-हॉर्न्ड राइनो (Rhinoceros unicornis) को भारतीय गैंडा भी कहा जाता है।
ये ब्रह्मपुत्र घाटी और उत्तरी पश्चिम बंगाल एवं दक्षिणी नेपाल के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में इनकी सर्वाधिक आबादी (2,613) पाई जाती है।
इसका शिकार सींग के लिये किया जाता है जो 60 सेमी. तक लंबा हो सकता है।
सींग का उपयोग पारंपरिक चीनी चिकित्सा में कैंसर उपचार एवं कामोत्तेजक दवाओं में होता है।

यह अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लाल सूची में सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी में जबकि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची । में सूचीबद्ध है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading