इस सूचकांक को जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया जाता है।
समग्र रैंकिंग में, कोई भी देश पहले तीन स्थानों पर नहीं है। डेनमार्क चौथे स्थान पर इसके बाद स्वीडन का स्थान है।
रैंकिंग में ईरान (63वां), सऊदी अरब (62वां) और कजाकिस्तान (61वां) सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देश हैं।
इस सूचकांक में भारत 67.35 अंक के स्कोर के साथ 8वें स्थान पर है। वर्ष 2022 और 2021 में भारत 10वें स्थान पर था।
