1.भारत में लॉजिस्टिक्स (रसद) क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- भारत में रसद लागत भारत के सकल घरेलू उत्पाद का 5% है।
- भारत में रसद लागत विकसित देशों में लागत से लगभग तीन गुना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
2.प्राचीन पुरातात्विक स्थल लोथल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- यह सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है, जो गुजरात में साबरमती नदी के किनारे अवस्थित है।
- यह स्थल पक्की ईटों से बने हुए विशाल डॉक यार्ड या गोदी के लिये प्रसिद्ध है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
उत्तर व्याख्या :
1.उत्तर : (D)
भारत में रसद लागत भारत के सकल घरेलू उत्पाद का 13 से 14% है, जो कि विकसित देशों में लागत से लगभग दोगुना है।
भारतीय लॉजिस्टिक्स क्षेत्र 22 मिलियन से अधिक लोगों को आजीविका प्रदान करता है।
2.उत्तर : (B)
लोथल, सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है, जो गुजरात में भोगवा नदी के किनारे अवस्थित है।
इस सैंधव स्थल की मुख्य विशेषता पक्की ईटों से बना हुआ एक विशाल आकार का डॉक यार्ड या गोदी है।
THE HINDU, INDIAN EXPRESS एवं महत्त्वपूर्ण समाचार पत्रों पर आधारित अन्य प्रश्नों का QuizHat ऐप पर अभ्यास करें और विस्तृत उत्तर व्याख्या देखें। ऐप लिंक…