1.राजा मिर्च के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यह मिर्च केवल नागालैंड के कोहिमा ज़िले में उगायी जाती है।
  2. इसके लिए नागालैंड को 2008 में जीआई सर्टिफिकेशन मिला था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D. न तो 1, न ही 2

2. क्रिस्पर (CRISPR) तकनीक में उपयोगी कैस9 (Cas9) क्या है?

A. प्रोटीन

B. कार्बोहाइड्रेट

C. वसा

D. फाइबर

1.उत्तर : (B)

नागालैंड की किंग चिली एसएचयू (Scoville Heat Units) के आधार पर दुनिया की सबसे तीखी मिर्च मानी जाती है।

इस मिर्च को भूत जोलोकिया और घोस्ट पेपर के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए नागालैंड को 2008 में जीआई सर्टिफिकेशन मिला था।

इसे मुख्य रूप से नागालैंड के कोहिमा, मोन और पेरेन ज़िलों में उगाया जाता है। इसके अलावा, मणिपुर  के कुछ हिस्सों में भी इसकी खेती की जाती है।

2.उत्तर : (A)

भारत सरकार ने सिकल सेल एनीमिया के उपचार हेतु क्रिस्पर (Clustered Regularly Interspaced Short Palindromic Repeats : CRISPR) तकनीक  विकसित करने के लिए पाँच वर्ष की परियोजना को मंजूरी दी है।

इस तकनीक में जीन के उस विशेष क्रम की पहचान की जाती है जो बीमारी का कारण है। इसके बाद, कैस9 (Cas9) नामक एक विशेष प्रोटीन, जिसे सामान्यतः ‘जेनेटिक कैंची’ के रूप में जाना जाता है, का उपयोग खराब अनुक्रम को हटाकर एक ‘सही’ अनुक्रम के साथ बदलने में किया जाता है।

THE HINDU, INDIAN EXPRESS एवं अन्य महत्त्वपूर्ण समाचार पत्रों पर आधारित प्रश्नों का QuizHat ऐप पर अभ्यास करें और विस्तृत उत्तर व्याख्या देखें। ऐप लिंक…

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading