1.चर्चा में रही मानगढ़ पहाड़ी किस राज्य में अवस्थित है?
A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. उत्तराखंड
D. बिहार
उत्तर: (B) राजस्थान में मानगढ़ पहाड़ी को आजादी का अमृत महोत्सव के वर्ष में राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने पर एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी गयी।
2. जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 में भारत की रैंकिंग है :
A.130
B. 133
C. 135
D. 138
उत्तर: (C) विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने जेनेवा में जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 जारी की है, इस रिपोर्ट में आइसलैंड पहले, भारत 135वें स्थान पर है।
3. हाल ही में चर्चा में रहा I2U2 समूह में कौन-सा देश शामिल नहीं है?
A. इजराइल
B. इटली
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर: (B) I2U2 भारत, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका देशों का समूह है। भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अहमद अल्बन्ना ने इसे ‘पश्चिम एशियाई क्वाड’ कहा है।
4. ‘Cost-of-Living Crisis in Developing Countries’ रिपोर्ट किस संस्था ने जारी की है?
A. UNDP
B. UNESCO
C. WEF
D. IMF
उत्तर: (A) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने ‘Cost-of-Living Crisis in Developing Countries’ पर एक रिपोर्ट जारी की।
5. इंटरपोल का मुख्यालय किस देश में है?
A. स्विट्ज़रलैंड
B. नार्वे
C. जर्मनी
D. फ़्रांस
उत्तर: (D) इंटरपोल 195 सदस्य देशों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन है, इसका मुख्यालय ल्यों, फ्रांस में है।
यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।