1.अंबुबाची मेला आयोजित किया जाता है :

A. असम में

B. तेलंगाना में

C. गोवा में

D. दमन एवं दीव में

उत्तर : (A)  अंबुबाची मेला असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में प्रतिवर्ष आषाढ़ महीने में आयोजित किया जाता है।

2. एजियन सागर, किस जलसन्धि के जरिये मरमारा सागर से जुड़ता है?

A. बोस्पोरस

B. जिब्राल्टर

C. डार्डानेल्स

D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (C)  एजियन सागर भूमध्य सागर का एक भाग है, यह ग्रीक प्रायद्वीप और एशिया माइनर (तुर्की) के बीच अवस्थित है जो डार्डानेल्स जलसंधि के माध्यम से मरमारा सागर से जुड़ा हुआ है।

3. चर्चा में रहा  कर्ते परवान गुरूद्वारा कहाँ अवस्थित है?

A. माले में

B. उलनबटोर में

C. कीव में

D. काबुल में

उत्तर : (D)  भारत ने अफगानिस्तान के काबुल में कर्ते परवान गुरुद्वारे पर हाल ही में हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

4. सेरा दा कारोवा (Serra da Coroa) माउंटेन रेंज किस देश में है?

A. फ़्रांस

B. स्पेन

C. जर्मनी

D. पोलैंड

उत्तर : (B)  सिएरा डे ला कुलेब्रा, या सेरा दा कोरोआ (पुर्तगाली में), उत्तर-पश्चिम स्पेन और पूर्वोत्तर पुर्तगाल में एक पर्वत श्रृंखला है। हाल ही में यहाँ के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है।

5. ‘भारत के लिए भविष्य का सुपर फूड’ विषय पर राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन का उद्घाटन किया गया :

A. बीकानेर में

B. नागपुर में

C. बुंदेलखंड में

D. नई दिल्ली में

उत्तर : (D) नई दिल्ली में ‘भारत के लिए भविष्य का सुपर फूड’ विषय पर राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन उद्योग निकाय एसोचैम ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से किया।

यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।

डाउनलोड ऐप

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading