question marks on brown surfacePhoto by Olya Kobruseva on <a href="https://www.pexels.com/photo/question-marks-on-brown-surface-5428835/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

1.‘WhatsApp SMB साथी उत्सव’ पहल संबंधित है:
A. व्यवसाय से
B. दिब्यांग जन से
C. लोक कला से
D. पर्यावरण सुरक्षा से

उत्तर : (A) ‘WhatsApp SMB साथी उत्सव’ एक पहल है, जिसे छोटे व्यवसायों को समर्थन देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

2. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के अनुसार सर्वोच्च रैंक वाला भारतीय संस्थान है:
A. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु
B. आईआईटी मुंबई
C. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : (A) QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 हाल ही में जारी की गई, जिसमें भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु सर्वोच्च रैंक वाला भारतीय संस्थान बन गया है।

3. आधिकारिक तौर पर किसे एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन (Asia Security Summit) के रूप में जाना जाता है?
A. ईस्ट एशिया समिट
B. शांगरी-ला डायलॉग
C. बिम्सटेक सम्मेलन
D. क्वाड सम्मेलन

उत्तर : (B) शांगरी-ला डायलॉग (Shangri-La Dialogue) को आधिकारिक तौर पर एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन (Asia Security Summit) के रूप में जाना जाता है।

4. सुरक्षा-मित्र परियोजना प्रणाली शुरू की गयी है:
A. गुजरात में
B. पंजाब में
C. केरल में
D. तमिलनाडु में

उत्तर : (C) केरल राज्य परिवहन मंत्रालय ने ‘सुरक्षा-मित्र परियोजना’ नाम से एक वाहन निगरानी प्रणाली शुरू की।

5. राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय “धरोहर (Dharohar)” का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
A. महाराष्ट्र
B. गोआ
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु

उत्तर: (B) केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय “धरोहर (Dharohar)” का उद्घाटन किया।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading