हाल ही में ‘द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट’ के सहयोग से चिल्का विकास प्राधिकरण द्वारा ओडिशा के चिल्का झील में फिशिंग कैट की गणना हुई है, जिसमें इनकी आबादी 176 पायी गयी है।
इस बिल्ली के लिए दुनिया का यह पहला गणना अनुमान है, जिसे संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क के बाहर आयोजित किया गया है। इसमें कुल 150 कैमरा ट्रैप तैनात किए गए थे, जिसके डेटा का विश्लेषण करने के लिए स्पष्ट कैप्चर रीकैप्चर विधि का उपयोग किया गया।
फिशिंग कैट के बारे में :
फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus) दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की एक जंगली बिल्ली है जो कुशल तैराक होती हैं।
यह पश्चिम बंगाल का ‘राज्य पशु’ है और वर्ष 2020 से ‘चिल्का के दूत’ (Ambassador for Chilika) के रूप में भी नामित है।
विदित है कि ‘द फिशिंग कैट प्रोजेक्ट’ को वर्ष 2010 में शुरू किया गया, जो भारत के दो राज्यों- पश्चिम बंगाल और ओडिशा में क्रियान्वित है।
फिशिंग कैट को आईयूसीएनकी रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी तथालुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) के आर्टिकल IV के परिशिष्ट भाग II में और भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I में शामिल किया गया है।