हाल ही में, भारतीय रेलवे द्वारा महिला सुरक्षा को समर्पित एक अखिल भारतीय अभियान “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” चलाया गया था।

इस अभियान के दौरान (3 से 31 मई 2022) प्रशिक्षित महिला अधिकारियों और कर्मियों की 283 टीमों ने 2 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं के साथ संवाद किया और उन्हें पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान की।

इस दौरान आरपीएफ ने महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 7000 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा 150 लड़कियों/महिलाओं को मानव तस्करी का शिकार होने से भी बचाया।

इस अभियान के अंतर्गत रेल उपयोगकर्ताओं को उनकी यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा और ‘क्या करें और क्या न करें‘ के बारे में शिक्षित करने के लिए 5742 जागरूकता अभियान भी चलाए गए।

विदित है कि ट्रेनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक अन्य अखिल भारतीय पहल “मेरी सहेली” भी संचालित की जा रही है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading