gray laptop computer near journalsPhoto by Negative Space on <a href="https://www.pexels.com/photo/gray-laptop-computer-near-journals-177557/" rel="nofollow">Pexels.com</a>
  • पंड्रेथन मंदिर, बादामीबाग स्थित 8वीं शताब्दी का मंदिर जिसका भारतीय सेना के चिनार कोर द्वारा हाल ही में कायाकल्प किया गया, अवस्थित है- श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) में
  • इसरो द्वारा प्रायोजित एक वार्षिक अंतरिक्ष शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम है- युविका (YUVIKA – Yuva VIgyani KAryakram)
  • भारतीय रेलवे के पहले ‘गति शक्ति’ कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया गया- पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में
  • चर्चा में रही ‘केशोपुर- मिआनी’ और ‘शालपट्टन’ (Shallpattan) आर्द्रभूमि अवस्थित है- पंजाब में
  • भारत के महापंजीयक द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार देश में मातृ मृत्यु अनुपात 10 अंकों की गिरावट के बाद हो गयी है- 103
  • मंगलाजोडी क्षेत्र, जहाँ मछली पकड़ने वाली नौकाओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया गया है, अवस्थित है- ओडिशा में
  • यूक्रेन में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है- पोलैंड में
  • विश्व खाद्य सुरक्षा पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए G7 देशों के कृषि मंत्रियों की एक आभासी बैठक की मेजबानी करेगा- जर्मनी
  • हाल ही प्रकाशित ‘रिस्ट एश्योर्ड’ (कलाई का आश्वासन) जिस क्रिकेट खिलाड़ी की आत्मकथा है- जीआर विश्वनाथ

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading