military sniping near rockPhoto by Pixabay on <a href="https://www.pexels.com/photo/military-sniping-near-rock-163467/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

डोनेट्स्क और लुहान्स्क पूर्वी यूक्रेन का हिस्सा हैं, जो रूस के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। यह क्षेत्र रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों के अधिकार में हैं…

  • इन इलाकों को सम्मिलित रूप से डोनबास क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। अजोव सागर (Azov Sea) के उत्तरी किनारे पर अवस्थित यह एक औद्योगिक क्षेत्र हैं, जो अपने विशाल कोयला भंडारों के लिये जाना जाता है।
  • हाल ही में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन क्षेत्रों को स्वतंत्र देश की मान्यता देने का निर्णय लिया है। ये क्षेत्र 2014 से ही यूक्रेन सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं और अलगाववादियों द्वारा स्वतंत्र पीपुल्स रिपब्लिक घोषित किया हुआ है। 
  • डोनबास क्षेत्र में रूसी भाषी नागरिकों की संख्या ज्यादा है जो स्वयं को रूस के ज्यादा निकट मानते हैं, वहीं यूक्रेनी सरकार इन्हें अलगाववादियों के रूप में देखती है।
  • रूस का आरोप है कि यूक्रेनी सरकार इन इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंसा और नरसंहार कर रही है। यूक्रेन के अनुसार डोनबास क्षेत्र में जारी संघर्ष में अब तक 15,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • विदित है कि रूस द्वारा यूक्रेन के इलाकों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देना मिन्स्क शांति समझौते का उल्लंघन है। इसके अंतर्गत यूक्रेन और रूसी समर्थित अलगाववादियों ने सितंबर 2014 में बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में 12-सूत्रीय युद्धविराम समझौते पर सहमति व्यक्त की थी।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading