sea flight sky earthPhoto by Pixabay on <a href="https://www.pexels.com/photo/sea-flight-sky-earth-2163/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

हाल ही में, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 2031 तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को सेवामुक्त करने की घोषणा की है…

  • यह अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की निम्न भू-कक्षा (लगभग 402 किमी. की ऊँचाई पर) में स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला है, जहाँ पर 1998 से विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक शोध कार्य संचालित किये जा रहे हैं।
  • इसके विकास में 5 अंतरिक्ष एजेंसियां नासा (संयुक्त राज्य अमेरिका), रोस्कोसमोस (रूस), जेएएक्सए (जापान), ईएसए (यूरोप) और सीएसए (कनाडा) शामिल हैं।
  • यह अंतरिक्ष स्टेशन हर 90 मिनट में धरती का एक चक्कर पूरा करता है। इसका मार्ग इस तरह निर्धारित किया गया है कि धरती की कुल आबादी वाले 90 प्रतिशत रिहायशी भू-क्षेत्र को कवर करता है।
  • 2011 में अमेरिका द्वारा अपने अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद से अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस में भेजने के लिए रूस के सोयुज यात्री वाहन का प्रयोग किया जा रहा है।
  • रूस पर यह निर्भरता अब समाप्त हो गई, क्योंकि अमेरिका स्पेसएक्स द्वारा विकसित प्रणाली का उपयोग अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए कर रहा है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading