नॉन फंजियेबल टोकनPhoto by Pixabay on <a href="https://www.pexels.com/photo/macbook-pro-beside-white-ipad-4158/" rel="nofollow">Pexels.com</a>
  • हाल ही में, जुपिटर मेटा ने भारत का पहला पूरी तरह से क्यूरेटेड नॉन फंजियेबल टोकन (एनएफटी) मार्केटप्लेस को लॉन्च किया है…
  • नॉन फंजियेबल टोकन या एनएफटी ब्लॉकचेन पर आधारित यूनिक पहचान कोड और मेटाडेटा सूचनाओं वाले क्रिप्टोग्राफ़िक संपत्ति हैं।
  • कोई भी ऐसी चीज (फोटो, पेंटिंग, संगीत आदि), जिसे डिजिटल रूप में बदला जा सके, एन.एफ.टी. में परिवर्तित किये जा सकते हैं। इसका उपयोग अचल संपत्ति जैसी वस्तुओं के अलावा व्यक्तियों की पहचान इत्यादि के लिए भी किया जा सकता है।
  • यह क्रिप्टोकरेंसी से अलग है, किसी एक क्रिप्टोकरेंसी की सभी ईकाई एक दूसरे के समान होती हैं इसलिए इनका वाणिज्यिक लेनदेन में उपयोग किया जा सकता है।
  • उदाहरण के लिए, एक बिटकॉइन हमेशा दूसरे बिटकॉइन के मूल्य के बराबर होती है। यह विशेषता क्रिप्टोकरेंसी को डिजिटल अर्थव्यवस्था में लेनदेन के सुरक्षित माध्यम के रूप में उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है।
  • जबकि नॉन फंजियेबल टोकन की सभी ईकाई एक-दूसरे से भिन्न होती हैं इसलिए इनका वाणिज्यिक लेनदेन में उपयोग करना व्यावहारिक नहीं है। नॉन फंजियेबल टोकन केवल मूर्त एवं अमूर्त संपत्तियों की धोखाधड़ी की संभावना को कम करते हुए उन्हें अधिक कुशलता से खरीदने, बेचने और व्यापार करने की सुविधा देता है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading