1. ‘सफेद हंस’ (White Swan) नामक विमान जो हाल ही में समाचारों में था, किस देश ने विकसित किया है?
A. रूस
B. अमेरिका
C. भारत
D. चीन
उत्तर: (A) रूसी रक्षा बलों ने हाल ही में एक नए Tupolev Tu-160M का अनावरण किया। यह एक मिसाइल बमवर्षक विमान है। इसे “सफेद हंस” (White Swan) के नाम से भी जाना जाता है।
2. ओरंग नेशनल पार्क अवस्थित है:
A. मणिपुर में
B. असम में
C. तेलंगाना में
D. उत्तराखंड में
उत्तर: (B) असम सरकार ने हाल ही में ओरंग नेशनल पार्क का विस्तार करने का फैसला किया है।
3. हाल ही में समाचारों में रही माया एंजेलो, कौन थीं?
A. लेखिका
B. वैज्ञानिक
C. पत्रकार
D. खिलाड़ी
उत्तर: (A) माया एंजेलो अमेरिकी सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं। उन्होंने सात आत्मकथाएँ, कविता की कई किताबें, निबंध की तीन किताबें लिखी हैं।
4. वैश्विक जोखिम रिपोर्ट, 2022 के अनुसार 2024 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के कितने प्रतिशत संकुचित होने का अनुमान है?
A. 1.7
B. 2.3
C. 3.4
D. 5.8
उत्तर: (B) विश्व आर्थिक फोरम ने हाल ही में वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2022 (Global Risks Report 2022) जारी की। वैश्विक अर्थव्यवस्था 2024 तक 2.3% तक संकुचित हो सकती है।
5. ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉसपेक्ट रिपोर्ट (Global Economic Prospects) जारी करता है:
A. विश्व व्यापार संगठन
B. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
C. विश्व आर्थिक फोरम
D. विश्व बैंक
उत्तर: (D) ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉसपेक्ट रिपोर्ट विश्व बैंक जारी करता है।
