TRISHNA satelliteTRISHNA satellite

हाल ही में इसरो द्वारा घोषित अपने आगामी अभियानों के अंतर्गत तृष्णा उपग्रह को लॉन्च करने की भी योजना बनायी गयी है।

तृष्णा (Trishna-Thermal infraRed Imaging Satellite for High- resolution Natural resource Assessment) उपग्रह को पृथ्वी की सतह के तापमान की सटीक मैपिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

यह उपग्रह फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी ‘सीएनईएस’ और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ‘इसरो’ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

2024 में लॉन्च किये जाने वाले इस मिशन को 761 किमी. की ऊँचाई पर सूर्य तुल्यकालिक (Sun- synchronous) कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

यह मिशन पारिस्थितिकी तंत्र में वाटर स्ट्रेस और जल संसाधन प्रबंधन, तटीय क्षेत्रों और भूमि सतहों के जल विज्ञान, शहरी उष्ण द्वीपों (Urban Heat Islands), क्रायोस्फ़ेयर तथा वायुमंडल से संबंधित क्षेत्रों में अवलोकन करेगा।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading