1. “ब्लू बुक”, जो हाल ही में खबरों में थी, किस सशस्त्र बल/समूह से संबंधित है?
A. बोर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स
B. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप
C. भारतीय रेल
D. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो)
उत्तर-(B) “ब्लू बुक” विशेष सुरक्षा समूह (Special Protection Group – SPG) के मैनुअल का नाम है, जो विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री की रक्षा करता है।
2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन किया जाएगा:
A. उत्तर प्रदेश में
B. राजस्थान में
C. हरियाणा में
D. मध्य प्रदेश में
उत्तर-(D) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन मध्य प्रदेश में किया जायेगा। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने हाल ही में खेलों की मेजबानी करने की मंजूरी दी है।
3. तेल की बढ़ती कीमतों के कारण होने वाले विरोध के कारण हाल ही में किस देश में सत्तारूढ़ सरकार ने इस्तीफा दे दिया?
A. कजाकिस्तान
B. उज्बेकिस्तान
C. तजाकिस्तान
D. किर्गिस्तान
उत्तर: (A) कजाकिस्तान के नागरिक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। बढ़ते तनाव के कारण सत्तारूढ़ सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। कजाकिस्तान में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
4. कभी-कभी समाचारों में रहा प्लान बी (Plan Bee) संबंधित है:
A. हाथियों को रेल की पटरियों से दूर रखने से
B. वाणिज्यिक रूप से शहद उत्पादन से
C. मधुमक्खी पालन एवं मोम उद्योग से
D. मधुमक्खियों के उपयोग से फसल उत्पादन को बढ़ावा देने में
उत्तर: (A) प्लान बी (Plan Bee) को उत्तरी सीमांत रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य हाथियों को रेल की पटरियों से दूर रखना है।
5. सिंधुताई सपकल, जिनका हाल ही में निधन हो गया, कौन थीं?
A. नृत्यांगना
B. अभिनेत्री
C. सामाजिक कार्यकर्ता
D. शल्य चिकित्सक
उत्तर-(C) सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकल का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया, 2021 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
