प्रश्न 1: ईरान के सर्वोच्च नेता ग्रैंड अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से कौन शामिल होने गए?
A. एस. जयशंकर एवं अजीत डोभाल
B. सैयद अता हसनैन एवं पबित्रा मार्गेरिटा
C. एस. जयशंकर एवं सैयद अता हसनैन
D. किरेन रिजिजू एवं अश्विनी वैष्णव
उत्तर: (b) लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं पबित्रा मार्गेरिटा
व्याख्या: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन तथा विदेश मामलों की राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ईरान के सर्वोच्च नेता ग्रैंड अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु ईरान गए।
प्रश्न: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
A. मलेशिया
B. वियतनाम
C. इंडोनेशिया
D. सिंगापुर
उत्तर: (c) इंडोनेशिया
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया गया, जो इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
प्रश्न 3 : दो दिवसीय ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी किस शहर ने की?
A.बेंगलुरु
B. हैदराबाद
C. नई दिल्ली
D. कोच्चि
उत्तर: (d) कोच्चि
व्याख्या: दो दिवसीय ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन कोच्चि (केरल) में किया गया। बैठक का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।
प्रश्न 4: भारत-ओमान CEPA के तहत ओमान को निर्यात की गई 40 मीट्रिक टन बिस्कुट की पहली खेप निम्नलिखित में से किस शहर में निर्मित की गई थी?
A. कानपुर
B. लखनऊ
C. प्रयागराज
D. वाराणसी
उत्तर: (d) वाराणसी
व्याख्या: भारत-ओमान CEPA (Comprehensive Economic Partnership Agreement) के तहत वाराणसी से निर्मित 40 मीट्रिक टन बिस्कुट का पहला निर्यात ओमान को किया गया। यह भारत-ओमान व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करने तथा भारतीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 5: हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी चार देशों की खाड़ी यात्रा के दूसरे चरण में किस देश के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात की?
A. कतर
B. कुवैत
C. बहरीन
D. ओमान
उत्तर: (c) बहरीन
व्याख्या: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी चार देशों की खाड़ी यात्रा के दूसरे चरण में क़तर से बहरीन पहुंचकर राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसके बाद उनकी यात्रा कुवैत और ओमान की है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए गूगल प्लेस्टोर से QuizHat App डाउनलोड करें।

