SCO शिखर सम्मेलन
31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि भारत की अवधारणा “One Earth, One Family, One Future” को SCO के घोषणापत्र यानी टियानजिन घोषणा का हिस्सा बनाया गया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और विशेष रूप से 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले को उल्लेखित करते हुए दोषियों को सख्त सज़ा दिलाने पर सहमति जताई।इसके अलावा, सदस्य देशों ने ऊर्जा सहयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे नए क्षेत्रों में मिलकर काम करने का निर्णय लिया। सम्मेलन में SCO डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी 2035 को भी पारित किया गया, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास का रोडमैप बनेगी।

