Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

फिलिस्तीन को स्टेट (देश) का दर्जा

28 मई को नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा दे दिया है। यह पहली बार है कि किसी पश्चिमी यूरोपीय देश ने फिलिस्तीन को इस तरह की मान्यता दी है।

नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन की घोषणा से पहले ही संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों में से 143 ने फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी थी। भारत ने 1988 में फिलिस्तीन को मान्यता दी थी।

1947 में फिलिस्तीन के लिए संयुक्त राष्ट्र विभाजन योजना (UNGA संकल्प 181 (II)) में एक यहूदी राज्य, एक अरब राज्य की स्थापना और यरुशलम शहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक कॉर्पस सेपरेटम (अलग निकाय) के रूप में प्रशासित करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे ‘दो-राज्य समाधान’ के रूप में भी जाना जाता है।

Exit mobile version