रफ़ा सीमा मिस्र से गाजा पट्टी के फ़िलिस्तीनी एन्क्लेव का मुख्य प्रवेश और निकास बिंदु है। यह गाजा पट्टी और मिस्र को जोड़ता है।
यह मिस्र द्वारा नियंत्रित है और गाजा पट्टी में राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए एकमात्र प्रवेश बिंदु है। हमास के हमलों के बाद, इज़राइल ने गाजा पर “संपूर्ण घेराबंदी” कर दी है।
यह गाजा से बाहर निकलने की सबसे दक्षिणी चौकी है और मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप की सीमा पर स्थित है।
गाजा पट्टी से प्रवेश और निकास के दो अन्य बिंदु हैं-
o इरेज़: उत्तरी गाजा और इज़राइल
o केरेम शालोम: इज़राइल और दक्षिणी गाजा

