Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

24 नवंबर- वन लाइनर करेंट अफेयर्स

red framed eyeglasses on newspapers

Photo by Suzy Hazelwood on Pexels.com

हाल ही में ICC ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर छह वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया है- मार्लोन सैमुअल्स

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल जिनका 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है- फातिमा बीवी

9वां पैन IIM विश्व प्रबंधन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा- ओडिशा के संबलपुर में

आगामी वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष चुने गए हैं- भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मु

जल संरक्षण जागरूकता के लिए ‘वाटर स्मार्ट किड अभियान’ शुरू किया गया है- मेघालय राज्य में

नई दिल्ली में ‘8वें भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया है- नितिन गडकरी ने

अक्टूबर माह में H9N2 वायरस (एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस) के कारण बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारियों की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है- चीन में

इक्वाडोर के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है- डेनियल नोबोआ ने

दिसम्बर माह में 24वां हॉर्नबिल महोत्सव आयोजित किया जाएगा- नागालैंड में

Exit mobile version