Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

साथी पोर्टल

photo of girl watching through imac

Photo by Julia M Cameron on Pexels.com

हाल ही में, शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों से ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म साथी (Self Assessment Test and Help for Entrance Exams : SATHEE) के उपयोग को प्रोत्साहित करने को कहा है। साथी एक ओपन शिक्षण मंच है जो छात्रों के लिए निशुल्क उपलब्ध है।  

यह NEET और JEE परीक्षा की तैयारी के लिए लॉन्च किया गया पोर्टल है। यह ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म MoE और IIT-कानपुर द्वारा लॉन्च किया गया है।

यह पोर्टल छात्रों के साथ बातचीत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करता है, और इसे प्रत्येक छात्र की सीखने की गति के अनुसार अनुकूलित किया जा सकता है।

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य देश के दूरदराज के हिस्सों में भी समावेशी, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है।

वर्तमान में, डिजिटल शिक्षण सामग्री SATHEE पोर्टल पर चार भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, उड़िया और तेलुगु में उपलब्ध है। इसे जल्द ही 13 भाषाओं तक विस्तारित करने की योजना हैं।

Exit mobile version