Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट्स

13 जून, 2023 को कोलकाता स्थित रक्षा शिपयार्ड गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने अंजदीप नामक तीसरा एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट लॉन्च किया है।
जहाज का अंजदीप नाम भारत के पश्चिमी तट के करीब एक द्वीप के नाम पर रखा गया है जो अब भारतीय नौसेना बेस आईएनएस कदंब का हिस्सा है। इस द्वीप ने 1961 में मजबूत प्रतिरोध की पेशकश की जब भारत ने पुर्तगालियों से गोवा वापस लिया था।
अप्रैल 2019 में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए आठ ASWSWCs बनाने हेतु गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड से अनुबंध किया था।
इस परियोजना का पहला जहाज ‘अर्नाला’ और दूसरा जहाज ‘एंड्रोथ’ है। अर्नाला वर्ग के ये जहाज भारतीय नौसेना के अभय वर्ग के एएसडब्ल्यू जहाजों की जगह लेंगे।
इन जहाजों को तटीय क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी कार्यों, लो इंटेंसिटी मेरीटाइम ऑपेरशन और माइन लेईंग ऑपरेशन, सबसर्फेस सर्विलांस के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Exit mobile version