Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

मिष्टी कार्यक्रम

green trees

Photo by Tom Fisk on Pexels.com

केंद्रीय बजट 2023-24 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिष्टी योजना की घोषणा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तटीय मैंग्रोव वनों का गहन वनीकरण करना है।

मिष्टी कार्यक्रम (Mangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes : MISHTI) भारत के समुद्र तट के साथ-साथ लवणीय भूमि पर मैंग्रोव वृक्षारोपण की सुविधा प्रदान करेगा।
यह कार्यक्रम “मनरेगा, कैम्पा फंड और अन्य स्रोतों के बीच अभिसरण (convergence)” के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
भारत में मैंग्रोव आवरण 4,975 वर्ग किमी है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 0.15% है।
पश्चिम बंगाल में भारत के मैंग्रोव आवरण का 42.45% है, इसके बाद गुजरात 23.66% और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 12.39% का स्थान है।

Exit mobile version