प्रश्न : देश में कोयले के अवैध खनन की समस्या पर चर्चा करते हुए इसके समाधान हेतु किए जा रहे सरकारी प्रयासों को रेखांकित कीजिए।
भूमिका
देश में कोयले के अवैध खनन की समस्या को संक्षेप में बताते हुए भूमिका लिखें।
मुख्य भाग
कोयले के अवैध खनन की समस्या के अंतर्गत देश के कोयला संसाधनों की क्षति, पर्यावरण के लिए हानिकारक, अवैध कोयला खनन पर कई गरीब परिवारों का अवैध रूप से निर्भर होना आदि का उल्लेख करें।
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए “खनन प्रहरी” नामक मोबाइल ऐप, कोयला खदान निगरानी और प्रबंधन प्रणाली (Coal Mine Surveillance and Management System) नामक वेब जीआईएस एप्लिकेशन आदि।
इसके अलावा परित्यक्त खदानों के मुहाने पर कंक्रीट की दीवारें खड़ी करना, संबंधित राज्य सरकार के सुरक्षा कर्मियों और कानून व्यवस्था अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से औचक छापेमारी/जांच करना, संवेदनशील स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित करना, सीआईएसएफ कर्मियों का प्रशिक्षण, सीआईएल के अंतर्गत समिति / टास्क फोर्स का गठन करना आदि की चर्चा करें।
निष्कर्ष
खनन प्रहरी जैसे मोबाइल ऐप के माध्यम से अवैध खनन को रोकने के लिए उपग्रह डेटा और मानव सूचना दोनों के प्रभावी उपयोग एवं ऐप पर अब तक 462 मामले दर्ज होने का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त निष्कर्ष लिखें।

