Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

01-02 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में भारत किस माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा?
A. दिसम्बर ,2022
B. जनवरी,2023
C. फरवरी,2023
D. अप्रैल,2023

2.हाल ही में फिल्म ‘नारगेसी’ ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘ICFT UNESCO गांधी पदक’ जीता है। यह फ़िल्म किस देश की है–
A. भारत
B. अमेरिका
C. ईरान
D. चीन

3.’अंतर्राष्ट्रीय लूसोफोन महोत्सव’ कहां आयोजित किया जाएगा?
A. दिल्ली
B. राजस्थान
C. लखनऊ
D. गोवा

उत्तर :

1.उत्तर-A
व्याख्या-
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की मासिक अध्यक्षता के रूप में दिसम्बर माह के लिए UNSC की प्रेसीडेंसी ग्रहण की है। यह भारत का UNSC के दो साल के कार्यकाल में दूसरी अध्यक्षता है. भारत, UNSC के अस्थायी सदस्य के रूप में दो वर्ष (2021-22) के लिए चुना गया है. भारत ने इससे पहले अगस्त 2021 में UNSC की प्रेसीडेंसी ग्रहण किया था।

2.उत्तर- C
व्याख्या
पायम असकंदरी द्वारा निर्देशित ईरानी फिल्‍म नारगेसी को आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है। यह फिल्म डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एक व्यक्ति और इसके कारण उसके जीवन में पैदा होने वाली समस्याओं और परिणामों के बारे में है।

3.उत्तर- D
व्याख्या
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और गोवा सरकार के साथ साझेदारी में विदेश मंत्रालय द्वारा 3-6 दिसंबर 2022 तक गोवा में अंतर्राष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

करेंट अफेयर्स पर आधारित अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का QuizHat ऐप पर अभ्यास करें और विस्तृत उत्तर व्याख्या देखें। ऐप लिंक…

Exit mobile version