हाल ही में, भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा ता प्रोह्म मंदिर के भीतर ‘हॉल ऑफ डांसर्स’ के मरम्मत का कार्य पूर्ण किया गया।
इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17वें ‘पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन’ के दौरान किया है।
यह विशाल मंदिर कंबोडिया के सिएम रीप में ‘अंगकोर पुरातात्त्विक परिसर’ में स्थित है।
यह भगवान ब्रह्मा को समर्पित मंदिर है, जिसका निर्माण खमेर राजा जयवर्मन सप्तम द्वारा 12वीं और 13वीं शताब्दी में किया गया था।
इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य कंबोडिया-भारत सहयोग परियोजना के तहत भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा वर्ष 2003 से किया जा रहा है, जिसके वर्ष 2025 तक पूर्ण होने की संभावना है।

