मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP27) के दौरान मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC) लॉन्च किया गया।
यह एक अंतर-सरकारी गठबंधन है जिसे इंडोनेशिया एवं संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व में लॉन्च किया गया है।
इसके सदस्यों में संयुक्त अरब अमीरात एवं इंडोनेशिया के अतिरिक्त भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और स्पेन शामिल हैं।
इस गठबंधन का उद्देश्य मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और बहाली की दिशा में कार्य करना है।
मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट

Photo by Muffin Creatives on Pexels.com
