Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ( बीएमडी ) प्रणाली

भारत ने अपनी स्वदेशी दो स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) प्रणाली के दूसरे चरण के लिए एक नई इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।

टू-टियर बीएमडी के चरण- I का विकास, पृथ्वी के वायुमंडल के अंदर और बाहर क्रमशः 15-25 किमी से 80-100 किमी की ऊंचाई पर मिसाइलों को ट्रैक और नष्ट करने के लिए किया गया है।

यह मिसाइल सुरक्षा प्रणाली लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों के साथ-साथ धीमी गति से चलने वाले विमानों को नष्ट करने में सक्षम है।

बीएमडी प्रणाली के पहले चरण में, दुश्मन मिसाइलों को रोकने के लिए 4.5 मैक की सुपरसोनिक गति से उड़ान भरने वाली इंटरसेप्टर मिसाइल का विकास किया गया है जो 2,000 किलोमीटर की रेंज वाली मिसाइलों से निपटने के लिए हैं।

चरण- II में, 5,000-किमी रेंज वर्ग की मिसाइलों को नष्ट करने वाली प्रणाली का विकास किया जाएगा।

विदित है कि भारत ने रूसी S-400 प्रणाली को शामिल किया है जो बमवर्षक जेट, जासूसी विमानों, ड्रोन और मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने के साथ ही उन्हें ट्रैक और नष्ट कर सकती है।

Exit mobile version