हाल ही में रुद्रेश्वर मंदिर, जिसे 1,000 स्तंभों वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, के कल्याण मंडप का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
मंदिर से मिले शिलालेख के अनुसार काकतीय राजवंश के राजा रुद्रदेव द्वारा 1163 ई. में बनवाया गया यह मंदिर रूद्र, वासुदेव और सूर्य देवता को समर्पित है।
यहाँ तीन मंदिर (त्रिकूट आलयम) पूर्व, पश्चिम और उत्तर की ओर हैं, जबकि विशाल नंदी और कल्याण मंडप दक्षिणी तरफ हैं।
इस मंदिर के कुछ हिस्सों को 1323-24 में वारंगल किले की घेराबंदी के दौरान उलुग खान की सेनाओं द्वारा तोड़ दिया गया था।

