Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

ग्लाइफोसेट (Glyphosate)

corn field during daytime

Photo by Alejandro Barrón on Pexels.com

हाल ही में भारत सरकार ने खरपतवारनाशी ग्लाइफोसेट के उपयोग को मनुष्यों और जानवरों में स्वास्थ्य जोखिम के कारण प्रतिबंधित कर दिया है।

ग्लाइफोसेट क्या है

ग्लाइफोसेट एक शाकनाशी है जो चौड़ी पत्ती वाले पौधों और घास को नष्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है।

यह पौधों को उनके विकास के लिए आवश्यक प्रोटीन का उत्पादन करने से रोकता है, इस कारण यह खरपतवार के साथ साथ फसलों की वृद्धि को भी प्रभावित करता है।

ग्लाइफोसेट का उपयोग:

ग्लाइफोसेट एक लोकप्रिय शाकनाशी है। यह मुख्य रूप से चाय बागानों में अवांछित पौधों के विकास को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

इसका उपयोग परती भूमि, बांधों, पार्कों, हवाई अड्डों, बिजली स्टेशनों, औद्योगिक और सैन्य परिसरों आदि में पौधों एवं खरपतवार की वृद्धि को रोकने के लिए किया जाता है।

प्रतिबंध का कारण :

ग्लाइफोसेट, कैंसर का भी एक कारक हो सकता है इसके अलावा फसल उत्पादन में महत्त्वपूर्ण मधुमक्खियों की मौत में इसकी भूमिका के कारण कई अन्य देशों में भी इसे प्रतिबंधित किया गया है।

Exit mobile version