Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-1 भूगोल

प्रश्न:उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में अक्टूबर की भारी वर्षा उपमहाद्वीप में मानसून गतिविधि के बदलते पैटर्न को रेखांकित करती है। चर्चा कीजिए।

भूमिका : उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में अक्टूबर माह में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा एवं मानसून के मौसम के विस्तार का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

मुख्य भाग : पश्चिमी विक्षोभ पवन प्रणाली के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसूनी पवनों की परस्पर क्रिया, भारतीय मानसून में बदलते रुझान के लिए जलवायु परिवर्तन की भूमिका को स्पष्ट करें।

उपर्युक्त के अलावा बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर का पहले की तुलना में अधिक गर्म होना, गर्म समुद्री धाराओं का मानसूनी हवाओं पर प्रभाव, पारंपरिक मानसून की समाप्ति के बाद भी महासागर का गर्म बने रहना आदि का उल्लेख करें।

निष्कर्ष : वर्षा की घटनाओं को बढ़ती तीव्रता और आवृत्ति की चर्चा करते हुए संक्षिप्त निष्कर्ष लिखें।

Exit mobile version