Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

THE HINDU QUIZ-7

1. NavIC नेविगेशन सिस्टम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1.यह कुल आठ उपग्रहों वाली प्रणाली से संचालित होता है।

2. इसका उपयोग भारत में सार्वजनिक वाहन ट्रैकिंग में किया जा रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D. न तो 1, न ही 2

2.सुकापाइका नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1.यह महानदी की एक सहायक नदी है।

2.यह ओडिशा की सबसे स्वच्छ नदी है।

3.यह नदी अपनी जैवविविधता के लिये प्रसिद्ध है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

A. केवल 1

B. केवल 1 और 3

C. केवल 2 और 3

D. 1, 2 और 3

उत्तर व्याख्या :

1.उत्तर : (C)

NavIC सिस्टम कुल आठ उपग्रहों वाली प्रणाली से संचालित होता है जो भारत के पूरे भूभाग और इसकी सीमाओं से 1,500 किमी तक की दूरी को कवर करता है।

वर्तमान में, NavIC का उपयोग भारत में सार्वजनिक वाहन ट्रैकिंग, समुद्र में जाने वाले मछुआरों को आपातकालीन अलर्ट प्रदान करने और प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित जानकारी में किया जा रहा है।

2.उत्तर : (A) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने ओडिशा सरकार को महानदी की एक सहायक नदी ‘सुकापाइका’ को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है।

पिछले कुछ वर्षों में नदी के किनारे कई अतिक्रमण होने लगे और नदी तल ठोस और तरल कचरे से भर गयी है जिसके कारण यह नदी मृतप्राय हो चुकी है।

THE HINDU, INDIAN EXPRESS एवं महत्त्वपूर्ण समाचार पत्रों पर आधारित अन्य प्रश्नों का QuizHat ऐप पर अभ्यास करें और विस्तृत उत्तर व्याख्या देखें। ऐप लिंक…

Exit mobile version