Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

सुकापाइका नदी (Sukapaika River)

body of water

Photo by Yogendra Singh on Pexels.com

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने ओडिशा सरकार को महानदी की एक सहायक नदी ‘सुकापाइका’ को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है।

1952 में, ओडिशा सरकार ने सुकापाइका के डेल्टा में बाढ़ को रोकने के लिए एक तटबंध का निर्माण करके नदी के शुरुआती बिंदु को अवरुद्ध कर दिया जिसके कारण नदी प्रवाह बाधित हो गया।

पिछले कुछ वर्षों में मृत नदी के किनारे कई अतिक्रमण होने लगे हैं और नदी तल ठोस और तरल कचरे से भर गयी है।

विदित है कि अपनी स्वच्छ और स्वस्थ अवस्था में सुकापाइका नदी 26 ग्राम पंचायतों के तहत 425 से अधिक गांवों में पीने के पानी, सिंचाई और आजीविका का स्रोत थी।

Exit mobile version