Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

कुनो नेशनल पार्क

green tree beside roadway during daytime

Photo by Pixabay on Pexels.com

नामीबिया से 17 सितंबर को एक विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान बोइंग 747 से भारत लाये गए 8 चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया है।

कुनो राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िले की विंध्य पहाड़ियों में अवस्थित है। इसे 2018 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय उद्यान के निर्माण से पूर्व कुनो एक वन्यजीव अभयारण्य था, जिसे कुनो नदी और पालपुर गांव के नाम पर पालपुर-कुनो वन्यजीव अभयारण्य भी कहा जाता है।
यहाँ के वन प्रकारों में उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन, शुष्क सवाना वन और घास के मैदान आदि शामिल हैं।

भारतीय वन्यजीव संस्थान और भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के आकलन के आधार पर, कुनो राष्ट्रीय उद्यान अपनी जलवायु स्थिति, शिकारी जानवरों की आबादी एवं शिकार घनत्व के कारण चीतों के लिए उपयुक्त पाया गया है।

Exit mobile version