Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

कुशियारा नदी समझौता

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना ने कुशियारा जल संधि पर हस्ताक्षर किए।

कुशियारा और सूरमा नदी, बराक नदी (Barak River) की शाखायें है। कुशियारा भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा भी बनाती है।

बांग्लादेश में कुछ दूर बहने के बाद यह सूरमा नदी से मिलती है। भारत में इस नदी के माध्यम से मणिपुर, मिजोरम और असम को पानी मिलता है।

इस संधि से भारत में दक्षिणी असम और बांग्लादेश के सिल्हट प्रखंड में रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा।

पिछले कुछ दशकों में, बराक नदी का प्रवाह इस तरह से बदल गया है कि नदी का अधिकांश पानी कुशियारा में बह जाता है जबकि शेष सूरमा में चला जाता है।

Exit mobile version