Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

WEST पहल

photo of woman looking through camera

Photo by Artem Podrez on Pexels.com

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय द्वारा “इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाएं (Women in Engineering, Science, and Technology-WEST) नामक आई-स्टेम पहल का शुभारंभ किया गया। यह अनुसंधान उपकरण/सुविधाओं को साझा करने के लिए एक राष्ट्रीय वेब पोर्टल है।

यह कार्यक्रम स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) पृष्ठभूमि वाली महिलाओं के लिए है और उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन क्षेत्र में योगदान हेतु सशक्त करेगा।

इस पहल के जरिए इच्छुक महिला शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों को विज्ञान और इंजीनियरिंग के अग्रणी क्षेत्रों में बेसिक या अप्लाइड साइंसेज में अनुसंधान करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

इसके तहत कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पृष्ठभूमि वाली महिलाओं को कार्य करने और प्रयोगशाला तकनीशियनों एवं मेंटेनंस इंजीनियरों के रूप में “फील्ड में” संलग्न होने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जो देश के आरएंडडी इन्फ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण मानव संसाधनों को कमी को दूर करने में सहायक होगा।

ये पहल करियर ब्रेक के बाद महिलाओं को वापस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डोमेन में लाने में भी मदद करेगी। महिलाओं की एक समर्पित टीम डब्ल्यूईएसटी पहल के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगी।

Exit mobile version