Site icon FOR UPSC & STATE PSC…

डिजीयात्रा (DigiYatra)

pexels-photo-358220.jpeg

Photo by Pixabay on Pexels.com

डिजीयात्रा फाउंडेशन द्वारा विकसित चेहरे की पहचान तकनीक पर आधारित यात्री प्रसंस्करण प्रणाली ‘डिजीयात्रा’ को वाराणसी और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर शुरू करने की योजना है।

डिजीयात्रा में यात्रियों को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए चेहरे की विशेषताओं का उपयोग करते हुए कागज रहित सुविधा की परिकल्पना की गई है, जिसमें हवाई अड्डे में प्रवेश, सुरक्षा जांच क्षेत्र, विमान बोर्डिंग आदि शामिल हैं।

इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को डिजीयात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा। उपयोगकर्ता आधार क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं। CoWIN क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके टीकाकरण विवरण भी ऐप में जोड़ना होगा।

पहले चरण में, वाराणसी और बेंगलुरु और अगले वर्ष मार्च तक पांच हवाई अड्डों- पुणे , विजयवाड़ा, कोलकाता , दिल्ली और हैदराबाद में डिजीयात्रा शुरू की जाएगी ।

Exit mobile version